बच्चों के शरीर में हो रही है ये समस्या तो हो जाएं सावधान, जाने कैसे करें इलाज

बच्चों के शरीर में हो रही है ये समस्या तो हो जाएं सावधान, जाने कैसे करें इलाज

सेहतराग टीम

मानव शरीर में सबसे कोमल त्वचा होती है। वही बच्चों की त्वचा और लोगों की अपेक्षा कुछ ज्यादा की कोमल और नाजुक होती है। इसलिए तो इसका ख्याल ज्यादा रखना पड़ता है। वैसे तो सभी मां बाप अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम करते हैं, लेकिन कई बार ध्यान रखने के बावजूद भी कई बार किसी न किसी कारण बच्चों की त्वचा खराब होने लगती है या फिर किसी कारण एलर्जी का शिकार हो जाते हैं। ऐसी कई त्वचा संबंधित समस्याएं है जो आपके बच्चे की त्वचा को अपना शिकार बना लेती है। बच्चों के शरीर पर धब्बा, लाल चकत्ते, लाल निशान या मैल का पता लगाना काफी आम है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये किन कारणों से होता है। ज्यादातर पैरेंट्स को इस बारे में जानकारी नहीं होती कि उनका बच्चा त्वचा संबंधित समस्या में कैसे शिकार हो गया। जबकि इसके पीछे कई कारण होते हैं। आइए इस लेख के जरिए बच्चों की त्वचा संबंधित समस्याओं के कारण जानते हैं और इसके क्या लक्षण होते हैं। 

पढ़ें- जानें बच्चों के लिए सेक्स एजुकेशन कितनी जरूरी, कब और कैसे करें बात

दाद

दाद यानी रिंगवर्म का कीड़े या मच्छर से कोई लेना-देना नहीं है। दाद का कारण एक आम फंगस है जो त्वचा को संक्रमित करता है और संक्रमित हिस्से पर एक पपड़ीदार और ऊबड़ लाल पैच का कारण बनता है। यह बहुत ज्यादा संक्रामक होता है और दाद के संपर्क में आने या संक्रमित हिस्से के संपर्क में आने वाले कपड़ों को साझा करके भी फैल सकता है। इससे जल्द राहत पाने के लिए आपको एंटिफंगल क्रीम त्वचा पर लगानी चाहिए। 

चिकनपॉक्स

अक्सर आपने छोटे बच्चों में चिकनपॉक्स की समस्या देखी होगी, जिसे छोटी माता के नाम से भी कई लोग जानते हैं। ये बच्चों में एक बेहद आम संक्रमण है, लेकिन आज हम इसे सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रमों के कारण बहुत कम देखते हैं। वैरिकाला एक संक्रमण वायरस जो चिकनपॉक्स का कारण बनता है, आमतौर पर ये बुखार के रूप में शुरू होता है, और फिर ठंड के लक्षण और दाने विकसित होते हैं। इसकी स्थिति में होने वाले दाने खुजली है और आम तौर पर फफोले, धब्बे, और पपड़ीदार पपड़ी के मिश्रण के रूप में प्रकट होता है। यह कम से कम एक हफ्ते या 10 दिन तक रहते हैं फिर कम होने लगते हैं। 

मस्सा

मस्सा भी जन्म से लेकर उम्रभर तक एक आम समस्या की तरह ही है। मस्सा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति और शरीर के अन्य भागों में फैल सकता है। आमतौर पर मस्सा हाथों पर दिखाई देते हैं, लेकिन वे शरीर में किसी भी जगह हो सकते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप कई घरेलू तरीके भी अपना सकते हैं जो आपके मस्सों को दूर करने में सहायक होते हैं।

हीट रैश 

बच्चे हमेशा से खेलने की जिद में रहते हैं ऐसे में कई बार बच्चों को हीट रैश का शिकार होना पड़ता है। ये पसीने की ग्रंथियों में गर्मी की लाली होती है, जिसके कारण सिर और गर्दन पर लाल दाने निकलते हैं। इसके फटने को रोकने के लिए आप अपने बच्चे को तैयार रखें। ये रैश आपको ज्यादातर गर्मी और बारिश के मौसम में देखने को मिल सकते हैं।

चर्मरोग

चर्मरोग होने के पीछे कई मुख्य कारण हो सकते हैं, ये किसी एक बच्चे से दूसरे बच्चे में भी फैल सकते हैं। ये खराब खाद्य पदार्थों, लोशन, रसायनों या पौधों के कारण हो सकता है। ये रोग करीब एक से दो हफ्ते तक रह सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

बच्चों के लिए बेहद जरूरी है फिजिकल एक्टिविटी, लॉकडाउन में उन्हें करवाएं ये 3 एक्सरसाइज

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।